दुनिया के सबसे चर्चित फैशन इवेंट Met Gala 2026 में इस बार ईशा अंबानी का लुक सिर्फ स्टाइल नहीं, बल्कि एक गहरे संदेश की वजह से सुर्खियों में रहा।
गोल्ड थ्रेड से बनी साड़ी और हीरलूम ज्वेलरी के साथ उन्होंने जो मैंगो शेप्ड एक्सेसरी कैरी की, उसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी।
शुरुआत में लोगों को लगा कि यह असली आम है, जिसे ईशा अंबानी ने फैशन स्टेटमेंट के तौर पर इस्तेमाल किया है। लेकिन बाद में साफ हुआ कि यह एक खास आर्ट पीस है, जिसे मशहूर कलाकार सुबोध गुप्ता ने तैयार किया है।
स्टील से बनी यह स्कल्प्चर करीब 20 साल पुरानी है, जो भारतीय कला और आधुनिक सोच का संगम मानी जाती है।
ईशा अंबानी के इस ‘आम’ वाले पर्स को सिर्फ एक एक्सेसरी के रूप में नहीं देखा जा रहा, बल्कि इसके पीछे एक सांस्कृतिक संदेश भी माना जा रहा है।
आम भारतीय संस्कृति में समृद्धि, परंपरा और जड़ों से जुड़ाव का प्रतीक है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह का प्रतीक लेकर जाना भारत की पहचान को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने जैसा है।
इसके अलावा, यह लुक भारतीय हस्तशिल्प, कला और विरासत को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ने की कोशिश भी दिखाता है। जहां एक तरफ मेट गाला जैसे मंच पर वेस्टर्न फैशन हावी रहता है
वहीं ईशा अंबानी ने अपने अंदाज से यह दिखाया कि भारतीय परंपरा भी उतनी ही प्रभावशाली और ग्लोबल अपील रखती है।