1. FSSAI की कार्रवाई: 22 नवंबर 2026 को FSSAI ने Bisleri International के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी।

2. कहां से लिया गया था सैंपल? कंपनी के परिसर से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का एक सैंपल जांच के लिए लिया गया था। यह मामला गोवा प्लांट में सितंबर 2025 में बने बैच से जुड़ा है।

3. जांच में क्या मिला? शुरुआती लैब टेस्ट में पानी में ब्रोमेट (Bromate) की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई।

4. कितनी थी ब्रोमेट की मात्रा? Bisleri के अनुसार, सैंपल में ब्रोमेट 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर था, जबकि निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है।

5. दूसरी जांच में भी फेल: कंपनी ने शुरुआती रिपोर्ट को चुनौती दी थी। इसके बाद सैंपल को रेफरल लैब भेजा गया, जहां पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी पाई गई। इसके बाद भी सैंपल को असुरक्षित घोषित किया गया।

6. PAHs क्या होते हैं? ये कुछ रासायनिक यौगिकों का समूह हैं। इनके कुछ प्रकार लंबे समय तक संपर्क में रहने पर कैंसर सहित गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकते हैं।

7. कंपनी के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई? FSSAI ने Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत कंपनी के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दी है।

8. क्या पूरा Bisleri ब्रांड असुरक्षित है? नहीं! यह कार्रवाई एक विशेष सैंपल से जुड़ी है। इसका मतलब यह नहीं है कि बाजार में बिकने वाली Bisleri की हर बोतल या हर बैच असुरक्षित है।

9. Bisleri ने क्या सफाई दी? कंपनी ने 23 नवंबर को कहा कि उसका पानी पीने के लिए सुरक्षित है। कंपनी के मुताबिक, उसकी 10-स्टेप मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया में 90 से ज्यादा क्वालिटी टेस्ट किए जाते हैं। उसने स्वतंत्र लैब की रिपोर्ट में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा के भीतर होने का भी दावा किया है।

click here to new story