1. पहली बैठक: संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी।

2. पहली अध्यक्षता: संविधान सभा की पहली बैठक की अध्यक्षता डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा ने की थी।

3. महिला सदस्यों की भूमिका: संविधान सभा में 15 महिला सदस्य थीं, जिन्होंने संविधान निर्माण में योगदान दिया।

4. 53 हजार से ज्यादा लोग: संविधान सभा की कार्यवाही देखने के लिए 53 हजार से अधिक लोग दर्शक दीर्घा में पहुंचे थे।

5. हाथ से लिखा गया संविधान: भारतीय संविधान टाइप या प्रिंट नहीं किया गया था, बल्कि हिंदी और अंग्रेजी में हाथ से लिखा गया था।

6. खूबसूरत चित्रकारी: संविधान के पन्नों को शांतिनिकेतन के कलाकारों ने सजाया था। इसमें भारतीय इतिहास से जुड़े 22 चित्र शामिल हैं।

7. लिखावट किसने की? अंग्रेजी संस्करण की सुंदर कैलिग्राफी प्रेम बिहारी नारायण रायज़ादा ने की थी।

8. 284 सदस्यों के हस्ताक्षर: 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा के 284 सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किए थे।

9. मूल प्रति की सुरक्षा: संविधान की मूल प्रतियां संसद पुस्तकालय में विशेष नाइट्रोजन युक्त कक्षों में सुरक्षित रखी गई हैं।

10. कई देशों से प्रेरणा: भारतीय संविधान के कई प्रावधान ब्रिटेन, अमेरिका, आयरलैंड और अन्य देशों के संविधानों से प्रेरित हैं।

हिन्दू-मुसलामानों को जोड़ता है केसर

click here to new story