Apple ने अपने फैंस का लंबा इंतजार खत्म करते हुए बुधवार को अपना पहला Foldable iPhone Duo लॉन्च कर दिया।
कंपनी का यह अब तक का सबसे महंगा iPhone बताया जा रहा है। नए फोन के साथ Apple ने iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, Apple Watch Series 12, Watch Ultra 4 और AirPods 5 भी पेश किए।
Apple के मुताबिक, iPhone Duo का hinge system दूसरे foldable smartphones से अलग है। इसमें कस्टम Variable Torque Profile, Carbon Support Plate और Magnets का इस्तेमाल किया गया है।
भारत में iPhone Duo की बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी। इसकी शुरुआती कीमत ₹2,99,900 रखी गई है। फोन Star White और Night Sky कलर में उपलब्ध होगा।
कंपनी के अनुसार, ग्राहक इसे 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज विकल्पों में खरीद सकेंगे।
iPhone Duo के लिए Pre-Booking 16 अक्टूबर से शुरू होगी। भारत समेत 70 से ज्यादा देशों में ग्राहक सुबह 5 बजे PT से इसका Pre-Order कर सकेंगे।