आवाज- द वॉयस की चित्रकला प्रतियोगिता के नतीजे घोषित, तौहीद, सुमेधा और साक्षी प्रथम

Story by  मंजीत ठाकुर | Published by  [email protected] | Date 14-08-2021
आवाज द वॉयस की चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
आवाज द वॉयस की चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

 

मंजीत ठाकुर/ नई दिल्ली

लंबे समय तक चली प्रक्रिया के बाद आखिरकार आवाज- द वॉयस के चित्रकला-सह-स्लोगन प्रतियोगिता का परणिमा आ गया. प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को स्वंतत्रता दिवस समारोह के बाद पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस. वाई. कुरैशी ने घोषित किया.

इस प्रतियोगिता में हजारों बच्चों ने भाग लिया. जानकारों की एक टीम ने उनमें से 300 कृतियों को शॉर्टलिस्ट किया. इनमें सीनियर वर्ग में (कक्षा 11वीं – 12वीं) में जमशेदपुर के मोहम्मद तौहीद खान पहले स्थान पर रहे. कक्षा 8, 9 और दसवीं वाले वर्ग में ग्रेटर नोएडा की सुमेधा श्रीवास्तव पहले स्थान पर रहीं. सुमेधा कक्षा 8 की छात्रा हैं. जबकि, पिंपरी-चिंचवाड की साक्षी सोमेश्वर त्रिंबके जूनियर वर्ग (कक्षा 4 से कक्षा 7) पहले स्थान पर रहीं.

इन सभी प्रतियोगियों को 10,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया है.

परिणामों की घोषणा करते हुए पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी ने प्रतियोगियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना तो की ही, उन्हें बेहतर नागरिक बनने का परामर्श भी दिया.

दूसरे स्थान पर रहने वाले बच्चों में,

सीनियर वर्ग (कक्षा 11वीं – 12वीं)

मोहम्मद शकील – कक्षा 12वीं- नई दिल्ली

कक्षा 8, 9 और 10

आंचल कुमारी- कक्षा 9 – तेजपुर (असम)

जूनियर वर्ग (कक्षा 4 से कक्षा 7)

अगमप्रीत सिंह – कक्षा 5 – नई दिल्ली

जसलीन कौर – कक्षा 5 – नई दिल्ली

 

तीसरा स्थान

सीनियर वर्ग (कक्षा 11वीं – 12वीं)

शुभम कुमार गिरि- 12वीं- चित्तरंजन (पश्चिम बंगाल)

कक्षा 8, 9 और 10

जपनूर कौर – कक्षा 8 – हाथरस (उत्तर प्रदेश)

जूनियर वर्ग (कक्षा 4 से कक्षा 7)

तनय महेश गाडगे – कक्षा 6 – पुणे

इसके अलावा, बच्चों के उत्साह और उनकी तस्वीरों की गुणवत्ता के मद्देनजर आवाज- द वॉयस के प्रबंधन ने हरेक श्रेणी में 10-10 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देने का ऐलान भी किया है. इन सभी को 500 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया है. इसके अलावा सभी प्रतिभागी छात्रों को भागीदारी का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया है.

सांत्वना पुरस्कार

जूनियर वर्ग (कक्षा 4 से कक्षा 7)

गोरमा वांचू- 6 – ग्रेटर नोएडा

हुरिया खातून अंसारी- 6 – लखनऊ

जुवेरिया अरशद- 6 – लखनऊ

जुनैल आबदीन – 6 – लखनऊ

नियति मित्तल – 6 – गाजियाबाद

सम्यक जैन- 4 – पुणे

राजवी मिश्र- 7 – लखनऊ

एकांशी गोयल – 5 – दिल्ली

मोहम्मद सूफियां- 4 – हैदराबाद

अशिका रस्तोगी- 6 – लखनऊ

 

कक्षा 8, 9 और 10

नीलांजना मग्गू- 8वीं- नई दिल्ली

मुकुल जौहरी – 10वीं – प्रयागराज

श्रेयांसी जैन- 8वीं- बहराइच

सजल लूनिया- 10- नई दिल्ली

उदय वर्मा – 10- गुरुग्राम

प्रशांत पांडेय – 9 – लखनऊ

शुभम मिश्र- 9 – कानपुर

सृष्टि भारद्वाज- 8 – प्रयागराज

भुवी भल्ला- 9 – नई दिल्ली

लवली कुमारी- 9 – नई दिल्ली

 

सीनियर वर्ग (कक्षा 11वीं – 12वीं)

राकेश कुमार – 12वीं- जम्मू

प्रगति शर्मा – 12वीं – अलीगढ़

अक्षिता खन्ना – 11वीं – गौतम बुद्ध नगर

निशु नेगी – 11वीं- गुरुग्राम

प्रेरणा कैलाश वाघ- 12वीं- मुंबई

वैभवी लागड- 12वीं- पुणे

दानिश सोनकर- 11वीं- नई दिल्ली

खुशी गजानन कदम- 12वीं- अमरावती

वर्षा- 12वीं- नई दिल्ली