अमेरिका और रूस ने परमाणु हथियार नियंत्रण संधि की अवधि बढ़ाई

Story by  मुकुंद मिश्रा | Published by  [email protected] • 3 Years ago
परमाणु मिसाइल
परमाणु मिसाइल

 

 

वाशिंगटन/मॉस्को.  रूस और अमेरिका ने आधिकारिक रूप से सामरिक हथियारों में कमी के लिए नई संधि (न्यू स्टार्ट) की अवधि पांच साल के लिए बढ़ा दी है, क्योंकि दोनों देशों के बीच अहम परमाणु समझौते के विस्तार पर समझौता हो गया है.  दोनों देशों के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है.  

रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि उसने अमेरिकी दूतावास के साथ संधि के विस्तार के लिए आवश्यक सभी घरेलू प्रक्रियाओं को पूरा करने पर राजनयिक नोट्स का आदान-प्रदान किया.

उसने कहा, ”नई स्टार्ट संधि 5फरवरी, 2026तक किसी भी बदलाव या एडिशन के बिना, जिस स्वरूप में इस पर हस्ताक्षर किया गया है, उसी अनुसार ऑपरेट होगी. “

मंत्रालय के अनुसार, 26जनवरी को रूस और अमेरिका के राष्ट्रपतियों के बीच टेलीफोन पर बातचीत इस विकास के लिए महत्वपूर्ण थी.

मंत्रालय ने कहा कि रूस नए परिणाम हासिल करने के लिए अमेरिका के साथ रचनात्मक बातचीत जारी रखने को तैयार है.  इससे दुनिया में रणनीतिक स्थिरता मजबूत होगी.