अध्ययन : मदीना अकेली महिला यात्रियों के लिए सबसे सुरक्षित शहर, पेरिस से बेहर है दिल्ली

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] • 2 Years ago
मदीना अकेली महिला यात्रियों के लिए सबसे सुरक्षित शहर, दिल्ली कम सुरक्षित शहरों में पेरिस से आगे
मदीना अकेली महिला यात्रियों के लिए सबसे सुरक्षित शहर, दिल्ली कम सुरक्षित शहरों में पेरिस से आगे

 

आवाज द वाॅयस /रियाद

सऊदी अरब साम्राज्य के पवित्र शहर मदीना को अकेली महिला यात्रियों के लिए सबसे सुरक्षित शहरों में पहला स्थान दिया गया है. यह जानकारी ब्रिटेन की एक यात्रा बीमा कंपनी इंश्योर माई ट्रिप के एक अध्ययन के अनुसार है. अध्ययन में दिल्ली को कम सुरक्षित शहरों में तीसरे स्थान पर रखा गया है.

इंश्योर माय ट्रिप साइट के मुताबिक, अकेले यात्रियों में 84 फीसदी महिलाएं हैं. उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए, पर्यटकों की इस आबादी के लिए सबसे सुरक्षित स्थानों का पता लगाने के लिए एक अध्ययन किया गया.

पवित्र शहर मदीना को एकल महिला यात्रियों के लिए सबसे सुरक्षित शहर के रूप में 10 में 10 अंक मिले हैं.मदीना लिंग के आधार पर भी अन्य शहरों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है. यहां महिलाओं पर हमले के मामले ना के बराबर दर्ज हैं. अध्ययन में रात में अकेले चलने के मामले में भी सुरक्षित स्थान बताया गया है.

इंश्योर माय ट्रिप अध्ययन के अनुसार, थाईलैंड के चियांग माई को 10 अंक के मुकाबले 9.06 के साथ दूसरा सबसे सुरक्षित शहरों में रखा गया है. दुबई अकेली महिला यात्रियों के लिए 9.04 स्कोर के साथ तीसरे सबसे सुरक्षित शहरों में है.

इसके विपरीत, जोहान्सबर्ग, कुआलालंपुर और दिल्ली को महिला एकल यात्रियों के लिए सबसे कम सुरक्षित शहरों में जगह दी गई है.

महिला एकल यात्रियों के लिए शीर्ष पांच सबसे सुरक्षित शहर

सिटी   स्कोर

मदीना, सऊदी अरब 10-10

चियांग माई, थाईलैंड 10- 9.06

दुबई, संयुक्त अरब अमीरात 10- 9.04

क्योटो, जापान 10-9.02

मकाऊ, चीन 10- 8.75

पांच सबसे कम सुरक्षित शहर

सिटी  स्कोर

जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका 10-0

कुआलालंपुर, मलेशिया10-2.98

दिल्ली, भारत 10-3.39

जकार्ता, इंडोनेशिया 10- 3.47

पेरिस, फ्रांस 10-3.78