संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहली स्थायी महिला प्रतिनिधि रोचिरा कंबोज

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] • 1 Years ago
संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहली स्थायी महिला प्रतिनिधि रोचिरा कंबोज
संयुक्त राष्ट्र में भारत की पहली स्थायी महिला प्रतिनिधि रोचिरा कंबोज

 

आवाज द वॉयस /नई दिल्ली
 
रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में पदभार ग्रहण किया है. रुचिरा न्यूयॉर्क में मुख्यालय में भारत की पहली महिला प्रतिनिधि होंगी. वह संयुक्त राष्ट्र में भारत के वर्तमान स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति की जगह लेंगे. रुचिरा कम्बोज भारतीय विदेश सेवा की 1987 बैच की अधिकारी हैं.
 
रुचिरा भूटान में भारत की पहली महिला राजदूत थीं. इससे पहले, रुचिरा ने भूटान में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया. काम्बोज ने दक्षिण अफ्रीका में भारत के उच्चायुक्त और यूनेस्को में भारत के राजदूतध्स्थायी प्रतिनिधि के रूप में भी कार्य किया.
 
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत का कार्यकाल इस साल दिसंबर में समाप्त हो जाएगा जब देश इस महीने के लिए शक्तिशाली संयुक्त राष्ट्र निकाय की अध्यक्षता भी करेगा. कंबोज ने इससे पहले 2002-2005 तक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर के रूप में भी काम किया है.
 
काम्बोज ने सोमवार को ट्वीट किया कि वह संयुक्त राष्ट्र में भारत के नामित स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर अभी न्यूयॉर्क पहुंची हैं. आज सुरक्षा परिषद में मेरे सभी साथी राजदूतों से मिलकर बहुत अच्छा लगा. इस नए पद के माध्यम से अपने देश की सेवा करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है.
 
पूर्व राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, आपकी सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं रोचेरा!