होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दुर्घटनाग्रस्त अमेरिकी हेलीकॉप्टर के पायलट सुरक्षित: ट्रंप

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-06-2026
Pilots of US helicopter that crashed near Strait of Hormuz are safe: Trump
Pilots of US helicopter that crashed near Strait of Hormuz are safe: Trump

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के पायलट “ठीक” हैं
 
ट्रंप ने न्यूयॉर्क में बॉस्केटबॉल स्पर्धा एनबीए का फाइनल मैच देखने के बाद जॉन एफ. केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से यह बात कही।
 
न्यूयॉर्क टाइम्स ने सबसे पहले खबर जारी की थी कि अमेरिकी सेना का एक अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर होर्मुज जलडमरूमध्य के पास गिर गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह हेलीकॉप्टर किन हालात में गिरा।
 
यह दुर्घटना सोमवार को ईरान और इजराइल के एक दूसरे पर हमले किए जाने के बाद हुई, जिससे ईरान युद्ध में कमजोर पड़ते संघर्ष विराम को मजबूती प्रदान करने के मकसद से की जाने वाली बातचीत जोखिम में पड़ गई।