न्यूजीलैंड ने दो सप्ताह के लिए भारतीय यात्रियों पर प्रतिबंध लगाया

Story by  मुकुंद मिश्रा | Published by  [email protected] • 2 Years ago
न्यूजीलैंड ने दो सप्ताह के लिए भारतीय यात्रियों पर प्रतिबंध लगाया
न्यूजीलैंड ने दो सप्ताह के लिए भारतीय यात्रियों पर प्रतिबंध लगाया

 

नई दिल्ली. कोरोना मामलों में वृद्धि के बाद न्यूजीलैंड ने भारतीय यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंधित लगा दिया है. भारत में कोरोना मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बाद न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले यात्रियों के दो सप्ताह के लिए देश में प्रवेश पर रोक लगा दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया, जब न्यूजीलैंड सीमा पर कोरोना वायरस के 23मामले सामने आए हैं, जिनमें 17भारत के हैं.न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डेन ने कहा कि भारत में न्यूजीलैंड में प्रवेश करने वाले यात्रियों पर एक अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है. प्रतिबंध 11अप्रैल से 28अप्रैल तक लागू होगा.

प्रतिबंध से न केवल भारतीय यात्री बल्कि कीवी नागरिक भी भारत से स्वदेश लौटेंगे.