सऊदी प्रिंस सलमान के नाम पर इस्लामाबाद में बनेगी मस्जिद, नक्शा जारी

Story by  मुकुंद मिश्रा | Published by  [email protected] | Date 08-05-2021
सऊदी प्रिंस सलमान के नाम पर इस्लामाबाद में बनेगी  मस्जिद, नक्शा जारी
सऊदी प्रिंस सलमान के नाम पर इस्लामाबाद में बनेगी मस्जिद, नक्शा जारी

 

आवाज द वाॅयस / नई दिल्ली

सऊदी अरब के किंग सलमान के नाम पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की अंतर्राष्ट्रीय इस्लामिक विश्वविद्यालय परिसर में एक मस्जिद बनाई जाएगी. आज प्रस्तावित मस्जिद का नक्शा जारी कर दिया गया. एक रिपोर्ट में कहा गया कि योजनाबद्ध तरीके से मस्जिद निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है.
 
विश्वविद्यालय में बनने वाली मस्जिद का आकार इतना बड़ा होगा जिसमें एक साथ 4,000 लोग नमाज पढ़ सकें. इसके अलावा प्रस्तावित मस्जिद में एक हाल महिलाओं का भी होगा, जिसकी क्षमता 2000 नमाजियों की होगी. 
 
परियोजना में किंग सलमान, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नाम पर कॉन्फ्रेंस हॉल, एक प्रशासनिक क्षेत्र और एक पार्किंग स्थल होगा. इसके अलावा मस्जिद में संग्रहालय एवं पुस्तकालय भी होगा.इसमें एक आउटडोर यार्ड भी होगा, जिसमें 6,000 लोग बैठ सकते हैं.