पुष्टि: गोलीबारी की घटना के बाद पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे की मौत

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 08-07-2022
पुष्टि: गोलीबारी की घटना के बाद पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे की मौत
पुष्टि: गोलीबारी की घटना के बाद पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे की मौत

 

आवाज द वॉयस/टोक्यो

पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को पश्चिमी जापान के नारा शहर में चुनावी भाषण के दौरान गोली लगने के बाद मौत की पुष्टि हो गई है. स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी .

अधिकारियों का कहना है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत की पुष्टि हो गई है. कथित तौर पर उन्हें क्योटो के पास नारा शहर में शुक्रवार को एक चुनावी सभा के दौरान गोली मार दी गई थी.जापानी मीडिया आउटलेट एनएचके ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है. क्योटो समाचार एजेंसी ने बताया

लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है.जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आबे ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 2020में पद छोड़ दिया था. वह 2006-07और फिर 2012-20तक दो बार जापान के प्रधानमंत्री रहे.

इससे पहले आज 67वर्षीय आबे को जापान के संसद के ऊपरी सदन के लिए रविवार को होने वाले चुनाव से पहले पश्चिमी जापानी शहर नारा में एक प्रचार भाषण के दौरान सुबह 11.30बजे (स्थानीय समयानुसार) गोली मार दी गई .

प्रारंभिक मीडिया रिपोर्टों ने अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि आबे को सीने में गोली मारी गई है. उसके बाद पूर्व पीएम को कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट हो गया.

जापानी प्रधान मंत्री फूमियो किशिदा ने आज देश के नाम अपने लाइव संबोधन में कहा कि आबे की हालत गंभीर है. यह एक क्षम्य कार्य नहीं है. किशिदा ने कहा कि अधिकारी स्थिति को संभालने के लिए उचित उपाय करेंगे.

किशिदा ने आगे कहा कि आबे को गोली मारने के पीछे के मकसद का पता नहीं चला है. सरकारी सूत्रों का हवाला देते हुए मीडिया आउटलेट ने यह भी बताया कि आबे की हत्या संदिग्ध जापान की आत्मरक्षा बलों का एक पूर्व सदस्य है.

जापानी पीएम ने सभी से अनुरोध किया कि वे उस समय किसी भी राजनीतिक प्रभाव के बारे में अटकलें न लगाएं. स्थानीय मीडिया के अनुसार, जापानी पुलिस ने अबे को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की पहचान नारा शहर के रहने वाले 41 वर्षीय तत्सुया यागामी के रूप में की है.

ALSO READ कैमरे की नजर से : देखें, शिंजो आबे को कैसे मारी गई गोली और बाद की तमाम घटनाएं,पीएम मोदी ने जताया दुख