मक्का की ग्रैंड मस्जिद में महिला हज यात्रियों की सेवा के लिए एजेंसी

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 06-03-2022
मक्का की ग्रैंड मस्जिद में महिला हज यात्रियों की सेवा के लिए एजेंसी
मक्का की ग्रैंड मस्जिद में महिला हज यात्रियों की सेवा के लिए एजेंसी

 

आवाज द वाॅयस /मक्का

मक्का की दो पवित्र मस्जिदों में जनरल प्रेसीडेंसी के नेतृत्व में एक एजेंसी सक्रिय है, जिसका काम है महिला हज यात्रियों की भाषा संबंधी समस्याओं को दूर करना और हज के दौरान जरूरी बातें बताना. यह एजेंसी 2021 में साढ़े तीन हजार से अधिक महिलाओं को अपनी सेवा प्रदान कर चुकी है.
 
एजेंसी, मक्का में ग्रैंड मस्जिद में आने वाली महिलाओं के लिए शैक्षिक पाठ्यक्रम और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती है.एजेंसी प्रशासनिक प्रकाशनों के अनुवाद में भी सहायक है. जो महिलाएं हाल में इस्लाम में परिवर्तित हुई हैं, उन्हें इस्लाम और हज से संबंधित जरूरी जानकारी उनकी ही भाषा में उपलब्ध कराई जाती है.
 
एजेंसी द्वारा ग्रैंड मस्जिद में महिला आगंतुकों और हज यात्रियों के लिए कई भाषाओं में शैक्षिक मंडल आयोजित करने के साथ उन्हें धार्मिक और स्थानिक मार्गदर्शन भी इसके के पास है.2021 में, एजेंसी ने उज्बेक, फारसी, अंग्रेजी, फ्रेंच, उर्दू और तुर्की सहित कई अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में 2,500 से अधिक शैक्षिक मंडल आयोजित किए, और ग्रैंड मस्जिद में महिला आगंतुकों के लिए 3,597 धार्मिक और मार्गदर्शन सेवाएं प्रदान कीं.
 
एजेंसी शिक्षा सामग्री और पैम्फलेट का अनुवाद भी प्रदान करती है. इसके अलावा ग्रैंड मस्जिद के भीतर रेडियो के जरिए उपदेशों का लाइव प्रसारण भी इसके द्वारा किया जाता है. इस वर्ष एजेंसी ने अपने उत्पादन में और सुधार लाने के उद्देश्य से कई पहल शुरू की है, जिसमें हज और उमराह से संबंधित कुछ जरूरी बातें शामिल हैं.