अफगानिस्तान: वरदक में भूस्खलन में 3 की मौत, 2 घायल

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 30-03-2022
अफगानिस्तान: वरदक में भूस्खलन में 3 की मौत, 2 घायल
अफगानिस्तान: वरदक में भूस्खलन में 3 की मौत, 2 घायल

 

काबुल. पूर्वी वरदक प्रांत के एक गांव में हुए भूस्खलन में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सरकारी समाचार एजेंसी बख्तर के हवाले से बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब मंगलवार देर रात वरदक प्रांत के देहमीरदाद जिले में एक पहाड़ी की चोटी के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.

 

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

 

भूस्खलन और हिमस्खलन प्राकृतिक मौसमी घटनाएं हैं, जो ज्यादातर पहाड़ी अफगानिस्तान में सर्दियों और वसंत ऋतु में देखी जाती हैं, जिससे अक्सर हताहत होते हैं.