मुस्लिम महिलाओं को धमकी, बुर्का हटाया, सेल्फी ली तो नतीजे होंगे भुगतने

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 06-05-2022
मुस्लिम महिलाओं को धमकी
मुस्लिम महिलाओं को धमकी

 

आवाज द वाॅयस /बेंगलुरु (कर्नाटक)
 
खुद को मुस्लिम अधिकारों के रक्षक के रूप में दावा करने वाले एक सोशल मीडिया समूह ने खुली धमकी दी है कि यदि सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने वाली महिलाओं ने  इसे खोला और सेल्फी ली तो उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने होंगे.

इस बारे में लोगों ने मंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार से शिकायत की है. इसके बाद से उक्त तथाकथित मुस्मिल ग्रुप की हरकतों पर नजर रखी जा रही है.पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया समूह ने सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का और हिजाब हटाने पर मुस्लिम लड़कियों पर हमला करने की धमकी दी है.
 
पुलिस आयुक्त ने कहा, ‘‘हम इस पर नजर रखे हुए हैं.‘‘ इस घटना के बाद से मुस्लिम महिलाओं के एक वर्ग में खौफ है.