तालिबान ने महिलाओं के खिलाफ बनाए सख्त कानून

Story by  राकेश चौरासिया | Published by  [email protected] | Date 09-07-2021
महिलाओं के खिलाफ सख्त कानून
महिलाओं के खिलाफ सख्त कानून

 

काबुल. तालिबान के उदय के साथ अब अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए मुश्किलों का खतरा बढ़ गया है. तालिबान के कब्जे वाले इलाकों में महिलाओं के लिए कानून कड़े कर दिए गए हैं.

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे वाले इलाकों में महिलाओं पर प्रतिबंध की खबरों ने तालिबान के नियंत्रण से बाहर के क्षेत्रों में महिलाओं के बीच चिंता बढ़ा दी है.

उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही युवतियों को चिंता है कि तालिबान पहले की तरह उनके लिए कोई फतवा न जारी कर दें.

अफगानिस्तान के बादगीस प्रांत की राजधानी काला-ए-नौ में विदेशी सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान और अफगान बलों के बीच भीषण लड़ाई जारी है. इससे पहले, तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सैकड़ों महिलाएं बंदूकें लेकर उत्तरी और मध्य अफगानिस्तान में सड़कों पर प्रदर्शन कर चुकी हैं.

कुछ इलाकों में बुर्का महंगा हो गया है, क्योंकि जो महिलाएं अब तक बुर्का नहीं पहनती थीं, वे बाजारों से नए बुर्का खरीद रही हैं.