सामाजिक,राजनीतिक अधिकारों के प्रति महिलाओं को जागरूक करना बेहद जरूरी:यास्मीन इस्लाम

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] • 1 Years ago
सामाजिक,राजनीतिक अधिकारों के प्रति महिलाओं को जागरूक करना बेहद जरूरी:यास्मीन इस्लाम
सामाजिक,राजनीतिक अधिकारों के प्रति महिलाओं को जागरूक करना बेहद जरूरी:यास्मीन इस्लाम

 

आवाज द वाॅयस /बेंगलुरु

नवनिर्वाचित महिला भारत आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष यास्मीन इस्लाम ने संगठन की नई कार्यकारिणी से कहा है कि सामाजिक,राजनीतिक अधिकारों के प्रति महिलाओं में जागरूकता पैदा करें तथा देशभर में संगठन को मजबूत बनाएं.

यास्मीन इस्लाम ने आह्वान कि महिलाओं को घर और बाहर उनके विरूद्ध होने वाले अन्याय का मुकाबला करने लायक बनाएं.नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन को लेकर महिला भारत आंदोलन की राष्ट्रीय परिषद की बेंगलुरु में बैठक हुई.

इसमें संगठन से जुड़ी विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस दौरान देश की सामाजिक,आर्थिक स्थिति पर भी चर्चा की गई तथा कई प्रस्ताव पारित कर महिला अधिकारियों के लिए संघर्ष तेज करने की जरूरत पर बल दिया गया .

इस दौरान परिषद की 2022-25की अवधि के लिए नई राष्ट्रीय समिति का गठन किया गया. नई कार्यकारिणी में यास्मीन इस्लाम (पश्चिम बंगाल), रेहानत (केरल), ममदोहा मजीद (दिल्ली), राष्ट्रीय महासचिव अफशान अजीज (राजस्थान), माया बजात (राजस्थान) महिला भारत आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष. राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट खालिदा बेगम (तमिलनाडु) ), आयशा बाजपेयी (कर्नाटक) शामिल की गई हैं.

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किम किम बेन (गुजरात) निर्वाचित हुईं है. इसी तरह मेहर निसा खान ( राजस्थान), आलिया परवीन (पश्चिम बंगाल), नूरजहां (केरल), अधिवक्ता सामी जैकब को राष्ट्रीय समिति का सदस्य बनाया गया है.

एडवोकेट लक्ष्मी राजा (तमिलनाडु), एडवोकेट साफिया (तमिलनाडु), फरीदा गजदार (राजस्थान), महरून निसा मोदक (राजस्थान), अतिया फिरदौस (राजस्थान), रूना लैला (पश्चिम बंगाल), डॉ अस्मा जहरा ( तेलंगाना), सईदा सादिया (कर्नाटक), आयशा खानम (आंध्र प्रदेश) अपने-अपने प्रदेष की प्रभारी होंगी.

बैठक में महिला भारत आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष यास्मीन इस्लाम ने महिलाओं के सामाजिक,राजनीतिक अधिकारों के बारे में बताया.