मिस्रः पहली बार 100 महिलाएं बनीं न्यायाधीश, दिलाई गई शपथ

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] • 2 Years ago
मिस्रः पहली बार 100 महिलाएं बनीं न्यायाधीश, दिलाई गई शपथ
मिस्रः पहली बार 100 महिलाएं बनीं न्यायाधीश, दिलाई गई शपथ

 

आवाज द वाॅयस / काहिरा

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के राज्य परिषद और लोक अभियोजन में महिलाओं को शामिल करने की घोषणा के कुछ महीने बाद ही महिलाओं को न्यायाधीश की शपथ दिलाई गई है. अदलातों में पहले केवल पुरुष ही थे.

देश के सबसे महत्वपूर्ण न्यायिक संस्थानों में से एक, मंगलवार को मिस्र की राज्य परिषद में शामिल होने वाली लगभग 100महिलाएं पहली बार महिला न्यायाधीश बनीं.परिषद के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद हसम अल-दीन के समक्ष काहिरा में एक समारोह में 98 महिलाओं को शपथ दिलाई गई.

कुछ समय पहले तक अदालतों में केवल पुरुष ही थे. मार्च में अल-सीसी के फैसले का कई महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया था. मिस्र की राष्ट्रीय महिला परिषद ने उस समय कहा था कि यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाने की राजनीतिक इच्छा का प्रतिनिधित्व करता है. यह मसौदा कानूनों, निर्णयों और समझौतों की भी समीक्षा करता है.