#petrol

Story by  मुकुंद मिश्रा | Published by  AVT | Date 17-02-2021
petrol diesel
petrol diesel

 

पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर केंद्र सरकार की खूब आलोचना हो रही है। पिछले एक सप्ताह से कीमत बढ़ने का सिलसिला बना हुआ है। राजस्थान के कई शहरों में  कीमत 100 ₹ के पार कर गई। कल इंडिया ने चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड पर 317 रन के अब तक के सबसे बड़े स्कोर से जीत दर्ज की तो सोशल मीडिया पर उसे भी पेट्रोल की ऊंची होती दर से जोड़ दिया गया। इसपर आधारित कई कार्टून ट्विटर हैंडल पर चल रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित विपक्ष के कई लीडरों ने पेट्रोल के प्राइस हाईक के लिए केंद्र सरकार की अलीचना की है। यहां तक कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा कि कीमत नहीं बढ़ती तो अच्छा होता।