पैरालम्पिकः भारत को महिला टेबल टेनिस में मिला पहला रजत, भाविना का खेल रहा प्रभावी

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] • 2 Years ago
पैरालम्पिकः भारत को महिला टेबल टेनिस में मिला पहला रजत, भाविना का खेल रहा प्रभावी
पैरालम्पिकः भारत को महिला टेबल टेनिस में मिला पहला रजत, भाविना का खेल रहा प्रभावी

 

आवाज द वाॅयस  टोक्या
 
सुबह-सुबह अच्छी खबर आई है. भारतीय महिला पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल को यहां चल रहे टोक्यो पैरालम्पिकमें रजत पदक मिला है. वह महिला एकल वर्ग के क्लास 4 इवेंट के फाइनल में चीन की यिंग झोउ के हाथों 0-3 से हार गई, पर रजत पदक अपने नाम किया. इसी के साथ वह टेटे में रजत पदक लेने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं.
 
यिंग ने शुरूआत से ही मुकाबले में अपनी पकड़ बनाई रखी. भाविना को पहले गेम में यिंग ने 11-7 से हराया, जबकि दूसरे गेम में उन्हें नंबर-1 खिलाड़ी के हाथों 11-5 से हार का सामना करना पड़ा. यिंग ने तीसरे गेम को भी आसानी से 11-6 से अपने नाम कर स्वर्ण पदक हासिल किया.
 
पहली बार पैरालम्पिक में शामिल हुईं भाविना के रजत पदक जीतने से भारत ने टोक्यो पैरालम्पिक में अपना पहला पदक हासिल किया. भाविना ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही देश के लिए पदक पक्का कर लिया था. उनकी कोशिश स्वर्ण जीतने की थी, हालांकि ऐसा हो नहीं सका. लेकिन भाविना ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. वह पहली भारतीय महिला पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने पैरालम्पिक में इस इवेंट में कोई पदक जीता है.
 
भारत ने अबतक पैरालम्पिक में तीन स्पोटर्स में 12 पदक जीते हैं जिनमें एथलेटिक्स (तीन स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य), पावरलिफ्टिंग (एक कांस्य) और तैराकी (एक स्वर्ण) शामिल है. टोक्यो पैरालम्पिक में यह भारत का पहल पदक है।
 
भाविना ने 2017 में बीजिंग में हुए अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ एशियाई पैरा टेटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था.