ओडिशा ने राजीव गांधी खेल रत्न के लिए प्रमोद भगत का नाम भेजा

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 06-07-2021
प्रमोद भगत
प्रमोद भगत

 

भुवनेश्वर. ओडिशा सरकार ने वर्ष 2021 के लिए देश के सर्वोच्च खेल सम्मान 'राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार' के लिए पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत के नाम की सिफारिश की है. राज्य ने वर्ष 2021 के अर्जुन पुरस्कार के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की उप-कप्तान दीप ग्रेस एक्का के नाम की भी सिफारिश की। खेल और युवा सेवा विभाग ने खेल मंत्रालय को इन नामों की सिफारिश की है.

विभाग ने एक ट्वीट में कहा, डीएसवाईएस ने वर्ष 2021 के लिए प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार के लिए पैरा शटलर प्रमोद भगत और वर्तमान भारतीय महिला हॉकी टीम की उप-कप्तान दीप ग्रेस एक्का के नामों की सिफारिश की है.

एक हफ्ते पहले, राज्य सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए दिग्गज धाविका दुती चंद को नामित किया था. राज्य सरकार ने अर्जुन पुरस्कार के लिए ओलंपिक टीम में शामिल भारतीय हॉकी टीम के उप-कप्तान बीरेंद्र लकड़ा, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए हॉकी कोच कालूचरण चौधरी और ध्यानचंद पुरस्कार के लिए पूर्व धावक और ओलंपियन अनुराधा बिस्वाल को भी नामित किया है.