स्वदेश पहुंचने पर हुआ सम्मान

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 27-07-2021
स्वदेश पहुंचने पर हुआ सम्मान
स्वदेश पहुंचने पर हुआ सम्मान

 

नई दिल्ली. टोक्यो ओलंपिक में 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतने वाली भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू सोमवार को राजधानी पहुंच गईं जहां उनका गर्मजोशी से सम्मानित किया गया. मीराबाई के दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर सुरक्षा बलों ने उन्हें सुरक्षा घेरे में लिया जहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अधिकारियों ने उनका सम्मान किया.

मीराबाई ने लैंड करने के बाद ट्वीट किया, "इतने प्यार और समर्थन के बीच यहां वापस आकर खुशी हो रही है. बहुत-बहुत धन्यवाद।" 26 वर्षीय भारोत्तोलक ने टोक्यो से रवाना होने से पहले ट्वीट किया था. मीराबाई ने ट्वीट कर कहा, "घर वापस जा रही हूं.

मेरे जीवन का यादगार पल देने के लिए धन्यवाद टोक्यो 2020।" मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक के पहले ही दिन रजत पदक जीत देश को इस ओलंपिक में पहला पदक दिलाया था. 2000 सिडनी ओलंपिक में करनाम मालेश्वरी के 69 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतने के बाद भारोत्तोलन में पदक जीतने वाली मीराबाई भारत की दूसरी भारोत्तोलक हैं.