खुशखबरी ! भारत के सुनील छेत्री दुनिया के सर्वाधिक गोल दागले वाले दूसरे खिलाड़ी बने

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 08-06-2021
खुशखबरी ! भारत के सुनील छेत्री दुनिया के सर्वाधिक गोल दागले वाले दूसरे खिलाड़ी बने
खुशखबरी ! भारत के सुनील छेत्री दुनिया के सर्वाधिक गोल दागले वाले दूसरे खिलाड़ी बने

 

 
आवाज द वाॅयस / दोहा / कतर
 
सुबह-सुबह भारत के लिए अच्छी खबर आई है. भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री अपनी शानदार टोपी में एक और पंख लगाने में कामयाब हो गए. वह सोमवार को अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी को पछाड़कर दूसरे सबसे अधिक सक्रिय अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले फुटबाल खिलाड़ी बन गए.
 
छेत्री ने यह उपलब्धि तब हासिल की जब उन्होंने दोहा के अल साद क्लब के जसीम बिन हमाद स्टेडियम में चल रहे फीफा विश्व कप कतर 2022 और एएफसी एशियाई कप  चीन क्वालीफायर में में बांग्लादेश को 2-0 से हराकर भारत को जीत  दिलाने में कामयाब रहे.
 
 36 वर्षीय छेत्री ने मैच के दूसरे हाफ में अपने दोनों गोल दागे. 79 वें और 92 वें मिनट में गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया.छेत्री ने अब तक 74 गोल किए हैं, जो मेस्सी से दो अधिक हैं. सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले सक्रिय फुटबॉलरों की सूची में पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (103) हैं. अली मबखौत 73 गोल करने के बाद तीसरे नंबर पर हैं.
 
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने छेत्री को दूसरे सबसे अधिक सक्रिय अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी बनने के लिए बधाई दी.प्रफुल्ल ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने लियोनेल मेस्सी को पछाड़कर 74 गोल के साथ दूसरे सबसे ज्यादा सक्रिय अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. 
 
इस जीत के साथ भारत ग्रुप ई में सात मैचों में छह अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.छेत्री का पहला गोल बाएं तरफा क्रॉस से ठीक समय पर हेडर था, जबकि दूसरा इंजरी-टाइम स्ट्राइक था, क्योंकि उन्होंने पेनल्टी क्षेत्र के अंदर से दिया था.
 
भारत का अगला मुकाबला 15 जून को क्वालीफायर में अफगानिस्तान के खिलाफ होगा. यह टीम फीफा विश्व कप 2022 के लिए क्वालीफाई करने के लिए पहले ही विवाद से बाहर है, लेकिन ब्लू टाइगर्स अभी भी एएफसी एशियाई कप के लिए क्वालीफाई कर सकती है.