CWG 2022 : महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 16 साल बाद जीता पदक, शूटआउट में न्यूजीलैंड को हराया

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 07-08-2022
  CWG2022 :  महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 16 साल बाद जीता पदक, शूटआउट में न्यूजीलैंड को हराया
CWG2022 : महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 16 साल बाद जीता पदक, शूटआउट में न्यूजीलैंड को हराया

 

आवाज द वाॅयस /नई दिल्ली
 
भारतीय महिला हॉकी टीम ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया. भारत ने कांस्य पदक के लिए गत चैंपियन न्यूजीलैंड को शूटआउट में 1-2 से हराया. राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में यह भारत का तीसरा समग्र पदक है.

इससे पहले भारत ने साल 2002 में गोल्ड जीता था, जबकि साल 2006 में भारतीय टीम ने सिल्वर पर कब्जा किया था. मौजूदा राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का 41वां पदक है.
 
india
 
मैच के अंतिम क्षणों में भारतीय टीम 0-1 से आगे चल रही थी, लेकिन आखिरी 30 सेकेंड में उन्होंने विपक्षी टीम को पेनल्टी कार्नर दे दिया. यह पेनल्टी शूट-आउट में बदल गया. ओलिविया मैरी ने न्यूजीलैंड के लिए बराबरी कर ली, जिसके बाद प्रतियोगिता शूट-आउट में चली गई. भारत ने शूटआउट में धैर्य बनाए रखा और जीत दर्ज की.
 
विवादास्पद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल दहला देने वाली हार के बाद इस प्रतियोगिता में खेल रही भारतीय टीम ने पूरे मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हुए पदक जीता. सलीमा टेट के गोल की बदौलत भारत ने हाफ टाइम तक 0-1 की बढ़त बना ली.
 
india
 
इससे पहले, भारतीय टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने शूटआउट में 0-3 से हराकर स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर कर दिया था. साल 2002 में फाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारत चैंपियन बना था, जबकि 2006 में टीम इंडिया को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था.
 
team
 
स्वेता पुनिया की अगुवाई वाली भारतीय टीम ग्रुप के चार में से तीन मैच जीतने में सफल रही. भारत ने घाना को 0-5 और वेल्स को 1-3 से हराया.