सऊदी अरब में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मूंगा पार्क

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 23-06-2021
सऊदी अरब में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मूंगा पार्क
सऊदी अरब में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मूंगा पार्क

 

आवाज द वाॅयस / नई दिल्ली

सऊदी अरब में न्यू डेवलपमेंट कंपनी और किंग अब्दुल्ला विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से लाल सागर द्वीप शूशा पर दुनिया का सबसे बड़ा 100 हेक्टेयर का कोरल पार्क स्थापित किया जा रहा है.अल-अरबिया नेट के अनुसार, शूशा द्वीप पर स्थित इस पार्क का अरबी नाम ‘हदीका द्वीप शौशा अल-मरजानियात‘ (शूशा मोंगा द्वीप) है.

मूंगा पार्क की सुरक्षा के लिए तमाम प्रयास किए जाएंगे .यह अंतरराष्ट्रीय कोरल पार्क 2025में बनकर तैयार होगा. यह न्यूम में लाल सागर के तट पर स्थित है. इस लिहाज से न्यूम की दुनिया में एक और विशिष्टता होगी.

moonga

एनईयूएम के कार्यकारी अध्यक्ष इंजीनियर नाजमी अल-नस्र ने कहा,‘‘हम पर्यावरण और उसके सभी घटक तत्वों की रक्षा के लिए एक व्यापक प्रणाली पर काम कर रहे हैं.‘‘कास्ट के अध्यक्ष टोनी चेन ने कहा कि कास्ट लाल सागर में पर्यावरण के मुद्दों पर शोध कर रहा है. न्यूम के साथ, यह परियोजना तट के इतिहास में सबसे बड़े प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रमों में से एक होगी.

लाल सागर द्वीप मूंगा की 300 से अधिक प्रजातियों और मछलियों की 1,000 प्रजातियों का घर माना जाता है.