होटलों में चादरें और तौलिये हमेशा सफेद क्यों होते हैं ?

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] • 2 Years ago
होटलों में चादरें और तौलिये हमेशा सफेद क्यों होते हैं ?
होटलों में चादरें और तौलिये हमेशा सफेद क्यों होते हैं ?

 

आवाज द वाॅयस नई दिल्ली
 
घर पर, महिलाएं आमतौर पर यह सुनिश्चित करती हैं कि चादरें अलग-अलग रंगों में हों. मगर होटलों में ऐसा नहीं होता. वहां जाने पर हम हर चीज अपनी सोच से अलग पाते हैं.आपने देखा होगा कि  होटलों में हमेशा तौलिये, बेड स्प्रेड और बेड की चादरें सफेद होते हैं. सवाल है कि इसके पीछे राज क्या है ? होटलों में सफेद कपड़े क्यों पसंद किए जाते हैं ?
 
एक रिपोर्ट के अनुसार, सफेद रंग स्वच्छता को दर्शाता है. मनोवैज्ञानिक राहत का भी एहसास कराता है. इसके अलावा सफेद को सुरक्षा की भावना देने का प्रतीक भी माना जाता है.इसके और भी बहुत सारे  फायदे हैं. सफेद रंग के जरिए गंदगी का पता लगाना बेहद आसान हैं.जरूरत पड़ने पर नए कवर खरीदने में भी आसानी होती है. इस बारे में एक और महत्वपूर्ण जानकारीद दे दूं.
 
अल्ट्रासाउंड तकनीक से इसपर लगी हल्की गंदगी भी आसानी से निकल जाती है.व्हिटन एंड शेरेटन होटल्स के पूर्व उपाध्यक्ष एरिन हूवर ने सफेद कपड़ों के रहस्य का खुलासा किया है. उनके मुताबिक, ‘‘सफेद बिस्तर का मनोवैज्ञानिक प्रभाव होता है. इसलिए होटलों में चादरें और तौलिये हमेशा सफेद ही होते है.