38 पत्नियां और 89 बच्चेः दुनिया के ‘सबसे बड़े परिवार‘ के मुखिया का निधन

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 14-06-2021
38 पत्नियां और 89 बच्चेः दुनिया के ‘सबसे बड़े परिवार‘ के मुखिया का निधन
38 पत्नियां और 89 बच्चेः दुनिया के ‘सबसे बड़े परिवार‘ के मुखिया का निधन

 

आवाज द वाॅयस नई दिल्ली   

38 पत्नियों और 89 बच्चों वाले दुनिया के ‘सबसे बड़े परिवार‘ के मुखिया की मौत हो गई.मीडिया मुताबिक, मिजोरम में रहने वाले दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया माने जाने वाले जिओना चाना की हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से मौत हो गई.
 
याद रहे कि जिओना चाना अपने परिवार के आकार की वजह से दुनिया में मशहूर हुए. वह 76 वर्ष के थे.जिओना चाना मेरसोरम के सरशब जिले के तेलंगाना गांव की रहने वाले थे. उनकी 38 पत्नियां, 89 बच्चे और कई पोते-पोतियां थीं.
 
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने ट्विटर पर घोषणा की कि ‘‘मिजोरम के लोग जिओना को विदाई दे रहे हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया थे.‘‘मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस परिवार की वजह से मिजोरम और उसका गांव बुकटांग तेलंगाना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया.‘‘
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे राज्य की राजधानी इसौल के एक निजी अस्पताल में जिओना चाना की मौत हो गई.जिओना ने 2017 में एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी सभी पत्नियां खुद उनके पास शादी के प्रस्ताव लेकर आईं थीं.
 
याद रहे कि दुनिया के सबसे बड़े परिवार के सभी सदस्य एक बड़े घर में एक साथ रहते हैं.जिओना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी सभी पत्नियां उनके पास शादी के प्रस्ताव लेकर आईं, जिन्हें वह मना नहीं कर सके. उनके मुताबिक, इस तरह उनके परिवार का विकास हुआ.