महाराष्ट्र में 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान शुरू

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-12-2025
Voting begins for 264 municipal councils and nagar panchayats in Maharashtra
Voting begins for 264 municipal councils and nagar panchayats in Maharashtra

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण में 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मंगलवार सुबह मतदान शुरू हुआ।

नगर परिषद अध्यक्षों के 264 पदों तथा परिषदों और नगर पंचायतों की 6,042 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।
 
अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ और यह शाम 5.30 बजे समाप्त होगा। मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।
 
करीब एक करोड़ मतदाता ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकायों के इस बहु-स्तरीय चुनाव के पहले चरण में मतदान के पात्र हैं। उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 तक पूरी की जानी है।
 
अधिकारियों के अनुसार, राज्य भर में 12,316 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 62,108 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है।
 
शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।