विशाखापत्तनमः सलमान खान ने भारतीय नौसैनिकों के साथ दिन भर मचाया मस्ती-धमाल

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 11-08-2022
विशाखापत्तनमः सलमान खान ने भारतीय नौसैनिकों के साथ दिन भर मचाया मस्ती-धमाल
विशाखापत्तनमः सलमान खान ने भारतीय नौसैनिकों के साथ दिन भर मचाया मस्ती-धमाल

 

आवाज द वॉयस /विशाखापत्तनम

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के नाविकों के साथ अपना दिन बिताते हुए खुद को देशभक्ति की भावना से भर दिया.

भारतीय नौसेना राष्ट्र के तटों की रक्षा के लिए काम करती है. ये अक्सर अपने  परिवारों से दूर रहते हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सकते कि भारतीय समुद्र सुरक्षित हैं. सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए, सलमान खान ने विशाखापत्तनम में नेवी के लोगों के साथ पूरा एक दिन बिताया.
 
इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई दिल खुश करने वाली तस्वीरें, जो भी देखता है सल्लू मियां  की तारीफ कि बिना नहीं रहता.खुशी-खुशी तिरंगा लहराते हुए सलमान ने नेवी के साथ मस्ती की. स्वतंत्रता दिवस नजदीक है और यह भाईजान का जश्न का तरीका था.
 
भारतीय नौसेना के अधिकारी सलमान खान को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित हुए. उन्होंने अभिनेता के साथ मिलकर भारतीय ध्वज फहराया और कुछ अन्य मजेदार गतिविधियां भी कीं.
 
उनके जीवन के किस्से सुनने, प्रशिक्षण लिया, अपनों से दूर समय बिताने की बात बताई. इस बीच सलमान ने अत्याधुनिक पोत का अवलोकन किया. उन्होने खाना पकाने से लेकर पुश-अप चुनौतिया,
 
ऑटोग्राफ देने और भारतीय ध्वज फहराने तक, पूरा दिन उनके साथ बिताया. इस बीच सलमान देश के सशस्त्र बलों की देशभक्ति और साहस से अभिभूत नजर आए.
यह पहली बार नहीं है जब सलमान ने भारतीय नौसेना का दौरा किया है. 2014 में, सलमान ने गोवा में नौसेना अधिकारियों के साथ स्वतंत्रता दिवस पर समय बिताया था.
 
सशस्त्र बलों के लिए अपने प्यार के बारे में बात करते हुए, उन्होंने अपनी फिल्म भारत में एक नौसेना अधिकारी की भूमिका निभाई, जिसमें उन्होंने कैटरीना कैफ के साथ अभिनय किया था.