उत्तराखंड: भाजपा ने जारी की 59 उम्मीदवारों की पहली सूची, सीएम धामी खटीमा से

Story by  राकेश चौरासिया | Published by  [email protected] | Date 20-01-2022
पुष्कर सिंह धामी
पुष्कर सिंह धामी

 

नई दिल्ली. उत्तराखंड विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने 59 उम्मीदवारों की पहली सूची को जारी कर दिया है. पार्टी ने इस बार 10 सीटों पर बदलाव करते हुए अपने सिटिंग विधायकों का टिकट काट दिया है.


दिल्ली भाजपा मुख्यालय में उत्तराखंड उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हरिद्वार से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है.

 

उत्तराखंड चुनाव में प्रचंड जीत का दावा करते हुए चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि पार्टी ने अपनी पहली सूची में 4 आध्यात्मिक गुरुओं के साथ-साथ 15 ब्राह्मण और 3 बनिया समुदाय के उम्मीदवार को भी चुनावी मैदान में उतारा है.

 

https://www.hindi.awazthevoice.in/upload/news/164268133408_Uttarakhand_BJP_released_the_first_list_of_59_candidates,_from_CM_Dhami_Khatima_2.jpg

 

मसूरी से गणेश जोशी, श्रीनगर से धन सिंह रावत, यमुनोत्री से केदार सिंह रावत, नरेंद्र नगर से सुबोध उनियाल, विकास नगर से मुन्ना सिंह चौहान, चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज, सितारगंज से सौरभ बहुगुणा, नैनीताल से सरिता आर्य, सोमेश्वर से रेखा आर्य, सल्ट से महेश जीना और यमकेश्वर से रेणु बिष्ट को भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया है.

 

भाजपा ने हाल ही में मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए गए हरक सिंह रावत के करीबी वर्तमान विधायक उमेश शर्मा ' काऊ' को रायपुर से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है.