सरकार ने पैन-आधार लिंकेज की समय सीमा बढ़ाई

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 18-09-2021
पैन-आधार लिंकेज
पैन-आधार लिंकेज

 

आवाज द वाॅयस / नई दिल्ली

सरकार ने पैन को बायोमेट्रिक आईडी आधार से जोड़ने की समय सीमा मार्च 2022तक छह महीने के लिए बढ़ा दी है.केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने एक बयान में कहा कि कोविड-19महामारी के कारण विभिन्न तरह की कठिनाई के चलते समयसीमा बढ़ा दी गई है. इससे अनुपालन में आसानी होगी.

पैन को आधार से जोड़ने के लिए आयकर विभाग को आधार संख्या की सूचना देने की समय सीमा 30सितंबर, 2021से बढ़ाकर 31मार्च, 2022कर दी गई है.इसके अलावा, बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम, 1988 के तहत निर्णायक प्राधिकरण द्वारा नोटिस जारी करने और आदेश पारित करने की समय सीमा मार्च 2022 तक बढ़ा दी गई है.