पुलिस मुठभेड़ में मारे गए छह नक्सली

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 16-06-2021
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए छह नक्सली
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए छह नक्सली

 

आवाज द वाॅयस / विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) 

विशाखापत्तनम में ग्रेहाउंड पुलिस दलों के साथ गोलीबारी में छह नक्सलियों को मार गिराया गया. विशाखा ग्रामीण जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बीवी कृष्ण राव ने यह जानकारी दी.राव ने कहा कि मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी शाम में सार्वजनिक की जाएगी.
 
आंध्र प्रदेश के महानिदेशक द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘आज सुबह के समय, मम्पा, विशाखापत्तनम जिले के पीएस सीमा के तहत थेगलामेट्टा वन क्षेत्रों (कोयरू आसपास के क्षेत्रों) में भाकपा (माओवादी) और ग्रेहाउंड पार्टियों के बीच मुठभेड़ हुई.
 
इसके बाद महिला के साथ छह नक्सलियों के शव बरामद किए गए. मौके से एक एके 47 , एक एसएलआर, एक कार्बाइन, तीन 303 राइफल और एक तपंचा बरामद किया गया है.
पुलिस कर्मियों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.