गायक अदनान सामी को मिला पद्मश्री पुरस्कार

Story by  राकेश चौरासिया | Published by  [email protected] | Date 08-11-2021
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त करते हुए अदनान सामी
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त करते हुए अदनान सामी

 

अपडेट

समयः 13.50, 08 नवंबर, 2021

कंगना रनौत, अदनान सामी, एकता कपूर को पद्मश्री पुरस्कार

नई दिल्ली. बॉलीवुड हस्तियों कंगना रनौत, अदनान सामी और एकता कपूर को सोमवार को राजधानी के राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद्म श्री से सम्मानित किया जा रहा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें सम्मान से नवाजेंगे. कला जगत से इस वर्ष पद्मश्री पाने वाले अन्य लोगों में फिल्म निर्माता करण जौहर और दिवंगत गायक एस.पी. बालासुब्रमण्यम शामिल हैं.

इस खबर के बारे में कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया. यह स्क्रीनशॉट कंगना के किसी फैन क्लब का लग रहा है.

पोस्ट में लिखा गया, .चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना रनौत को नई दिल्ली में 8 नवंबर को चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान श्पद्म श्रीश् से सम्मानित किया जाएगा.

नई दिल्ली. गायक अदनान सामी को सोमवार को पद्मश्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया.

पद्म श्री पुरस्कार देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है. पद्म पुरस्कार प्रदान करने का समारोह नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया था. गायक को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

उपस्थित लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल थे.

पद्म पुरस्कार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष घोषित भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है. पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैंरू पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए), पद्म भूषण (उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा) और पद्म श्री (प्रतिष्ठित सेवा). पुरस्कार गतिविधियों या विषयों के सभी क्षेत्रों में उपलब्धियों को मान्यता देना चाहता है जहां सार्वजनिक सेवा का एक तत्व शामिल है.

119 पद्म पुरस्कार इस वर्ष राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाएंगे. इस सूची में सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं, 16 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता और एक ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता हैं.