Severe heat wave continues in Delhi, minimum temperature recorded at 26.2 degrees
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने तेज सतही हवाओं के साथ लू चलने का अनुमान जताया है तथा ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है, जबकि लोधी रोड में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
रिज केंद्र में न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है, जबकि अयानगर में यह 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है।
अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 186 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।