स्कोरबोर्ड का दबाव और खराब क्षेत्ररक्षण की वजह से हार मिली: ग्लेन फिलिप्स

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-05-2026
Scoreboard pressure and poor fielding led to the defeat: Glenn Phillips
Scoreboard pressure and poor fielding led to the defeat: Glenn Phillips

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने स्वीकार किया कि स्कोरबोर्ड के दबाव और खराब क्षेत्ररक्षण के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले क्वालीफायर में उनकी टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों 92 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी, लेकिन उन्होंने कहा कि टीम एलिमिनेटर से पहले इस हार को भुलाकर आगे बढ़ जाएगी।
 
गुजरात टाइटन्स अब दूसरे क्वालीफायर में खेलेगी।
 
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की 93 रनों की तूफानी नाबाद पारी की बदौलत आरसीबी ने पांच विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइन्स का शीर्ष क्रम दबाव का सामना करने में नाकाम रहा जिससे टीम162 रन पर ही ऑल आउट हो गई।
 
फिलिप्स मंगलवार को हुए इस मैच में नहीं खेले थे, उन्होंने कहा कि आरसीबी के गेंदबाजों द्वारा शुरुआती झटके दिए जाने के बाद लक्ष्य का पीछा करना और भी मुश्किल हो गया था।
 
उन्होंने कहा, ‘‘250 रन का लक्ष्य किसी भी दिन मुश्किल होता है, खासकर तब जब सब कुछ आपके पक्ष में नहीं जा रहा हो। जब आप 250 रन का पीछा करने की कोशिश कर रहे होते हैं तो स्कोरबोर्ड का बहुत ज्यादा दबाव होता है और बहुत कम टीमें ही ऐसा कर पाई हैं। ’’
 
फिलिप्स ने कहा, ‘‘हम मैदान पर उतरे और हमने अपना सब कुछ झोंक दिया। लेकिन जब आप 250 रन का पीछा करने की कोशिश कर रहे होते हैं तो सब कुछ सही होना चाहिए और इस बार ऐसा नहीं हुआ। ’’
 
पहली पारी में इतना विशाल स्कोर बनने के बावजूद बल्लेबाजी के लिए पिच इतनी भी मुश्किल नहीं थी।
 
उन्होंने कहा, ‘‘इस पिच पर रजत और आरसीबी के कुछ अन्य बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए। लेकिन जैसा कि राहुल (तेवतिया) ने भी दिखाया, दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी के लिए यह पिच काफी अच्छी थी। ’’
 
न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने गुजरात टाइटन्स के खराब क्षेत्ररक्षण को भी इस मुकाबले का एक अहम कारण बताया। इसमें पाटीदार का 20 रन पर कैच छोड़ना भी शामिल था।