थोड़ी देर बाद राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] • 2 Years ago
 पीएम मोदी
पीएम मोदी

 

आवाज द वाॅयस /नई दिल्ली 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. पीएमओ इंडिया ने ट्वीट  कर यह जानकारी दी है. भारत ने गुरुवार सुबह 100 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन खुराक देने का मील का पत्थर हासिल किया है. इस उपलब्धि पर विश्व के कई नेताओं ने भारत को बधाई दी है.
 
प्रधानमंत्री ने गुरुवार को कोविड-19 वैक्सीन निर्माताओं, स्वास्थ्य कर्मियों और टीकाकरण अभियान में शामिल अन्य सभी के प्रति आभार व्यक्त किया, क्योंकि भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन खुराक देने का एक मील का पत्थर हासिल किया है. उम्मीद की जा रही है कि राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी इस खुशी के लम्हे को देश वासियों से साझा करेंगे.