दिल्ली में सुबह सुहावनी, बारिश की संभावना

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  onikamaheshwari | Date 19-07-2025
Pleasant morning in Delhi, rain likely
Pleasant morning in Delhi, rain likely

 

नई दिल्ली
 
मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 56 के साथ वायु गुणवत्ता "संतोषजनक" श्रेणी में दर्ज की गई।
 
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।