भारत में यूएई राष्ट्रपति शेख खलीफा के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 14-05-2022
भारत में यूएई राष्ट्रपति शेख खलीफा के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक
भारत में यूएई राष्ट्रपति शेख खलीफा के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक

 

नई दिल्ली. संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल-नाहयान के सम्मान में शनिवार को पूरे भारत में एक दिन का राजकीय शोक मनाया गया. उनका शुक्रवार को 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया.

शनिवार को पूरे देश में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा, जहां तिरंगा नियमित रूप से फहराता है. इसके अलावा, दिन के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं हुआ.

एक दिवसीय राजकीय शोक मनाने के आदेष गृह मंत्रालय (एमएचए) ने जारी किए थे. एमएचए ने एक बयान में कहा था, ‘‘संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल-नाहयान का शुक्रवार को निधन हो गया. दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में, भारत सरकार ने फैसला किया है कि कल पूरे भारत में एक दिन का राजकीय शोक होगा.’’

अबू धाबी के शासक के निधन से शोक की लहर दौड़ गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. मोदी ने कहा कि वह एक महान राजनेता और दूरदर्शी नेता के निधन से बहुत दुखी हैं, जिनके तहत भारत-यूएई संबंध समृद्ध हुए. शेख खलीफा ने 3 नवंबर, 2004 से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में कार्य किया.