एनएलसी इंडिया में तीन प्रतिशत हिस्सेदारी का ओएफएस खुला

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-06-2026
NLC India opens OFS for 3% stake
NLC India opens OFS for 3% stake

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी एनएलसी इंडिया में तीन प्रतिशत तक हिस्सेदारी बिक्री के लिए खुली पेशकश (ओएफएस) की प्रक्रिया मंगलवार को गैर-खुदरा निवेशकों की मजबूत भागीदारी के साथ शुरू हुई।
 
आंकड़ों के मुताबिक, गैर-खुदरा निवेशकों ने 1.09 लाख से अधिक शेयरों के लिए बोली लगाई, जो उनके लिए आरक्षित 2.49 करोड़ शेयरों का 0.44 प्रतिशत है। यह बोली 304.92 रुपये प्रति शेयर के सांकेतिक मूल्य पर लगी।
 
बाजार की कारोबारी अवधि बंद होने तक इसके लिए बोली लगाई जा सकेगी।
 
खुदरा निवेशकों के लिए यह निर्गम 10 जून को खुलेगा।
 
सरकार एनएलसी इंडिया में लगभग 4.16 करोड़ शेयर यानी अधिकतम तीन प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है। इसके लिए 303 रुपये प्रति शेयर का आधार मूल्य तय किया गया है।
 
इस हिस्सेदारी बिक्री में दो प्रतिशत का आधार पेशकश और अतिरिक्त एक प्रतिशत का 'ग्रीन शू' विकल्प शामिल है। अधिक मांग होने पर इस विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
ओएफएस के पूरी तरह बिकने पर सरकार को करीब 1,200 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। वर्तमान में सरकार की एनएलसी इंडिया में 72.20 प्रतिशत हिस्सेदारी है।