राजग सांसदों ने बिहार में शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-12-2025
NDA MPs congratulate PM Modi on landslide victory in Bihar
NDA MPs congratulate PM Modi on landslide victory in Bihar

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
 सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी सांसदों की मंगलवार को एक बैठक में बिहार चुनावों में शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी गई।
 
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे. पी. नड्डा संसद भवन परिसर में आयोजित राजग संसदीय दल की बैठक में मौजूद रहे।
 
जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) नेता संजय झा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री को माला पहनाकर बधाई दी।
 
सोमवार को बिहार के राजग नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मोदी से मुलाकात की थी और राज्य विधानसभा चुनावों में गठबंधन की शानदार जीत के लिए उन्हें बधाई दी थी।
 
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने राजग सांसदों से कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन की बड़ी जीत के बाद जनता के कल्याण के लिए और अधिक जोश के साथ काम करना होगा।
 
उन्होंने कहा, “बड़ी जीत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है।”