प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के सम्मान में दी गई विदाई रात्रिभोज में शामिल हुए कई खास लोग

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] • 1 Years ago
प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के सम्मान में दी गई विदाई रात्रिभोज में शामिल हुए कई खास लोग
प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के सम्मान में दी गई विदाई रात्रिभोज में शामिल हुए कई खास लोग

 

आवाज द वॉयस ,नई दिल्ली
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात को निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के सम्मान में विदाई रात्रिभोज का आयोजन किया, जिसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए.

राष्ट्रपति पद के लिए चुनी गईं द्रौपदी मुर्मू भी राम नाथ कोविंद के विदाई समारोह में शामिल हुईं. कोविंड का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो रहा है.
 
मौजूदा रामनाथ कोविंद के सम्मान में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आयोजित विदाई रात्रिभोज में कई पद्म पुरस्कार विजेताओं और आदिवासी नेताओं सहित जीवन के सभी क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया .
 
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्रिमंडल भी मौजूद रहे.रात्रिभोज में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चैधरी भी शामिल हुए. राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाली द्रौपदी मुर्मू सोमवार को संसद के सेंट्रल हॉल में पद की शपथ लेंगी.