हरियाणा ने लगाया 7 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन

Story by  मुकुंद मिश्रा | Published by  [email protected] | Date 02-05-2021
हरियाणा में पूर्ण लॉकडाउन
हरियाणा में पूर्ण लॉकडाउन

 

चंडीगढ़. कोरोनावायरस के प्रसार की चेन को तोड़ने के लिए हरियाणा सरकार ने सोमवार से एक सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा की है. राज्य के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को एक ट्वीट में पूर्ण लॉकडाउन लगाने के निर्णय की घोषणा की.

इससे पहले सरकार ने नौ जिलों पंचकुला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, करनाल, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में सप्ताहांत (वीकेंड) लॉकडाउन का आदेश दिया था.

हरियाणा में शनिवार को 13,588 नए कोरोना मामले सामने आए जबकि 125 लोगों ने संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा दी.