गुजरात निकाय चुनावः कांग्रेस का सफाया, भाजपा को मिली बंपर जीत

Story by  मुकुंद मिश्रा | Published by  [email protected] | Date 03-03-2021
गुजरात निकाय चुनावः कांग्रेस का सफाया,  भाजपा को मिली बंपर जीत
गुजरात निकाय चुनावः कांग्रेस का सफाया, भाजपा को मिली बंपर जीत

 

गांधीनगर (गुजरात). असम और पश्चिम बंगाल में सत्ता तक पहुंचने का सपना देखने वाली कांग्रेस के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं. उसे गुजरात के निकाय एवं पंचायत चुनावों में करारी हार मिली है. उधर, भाजपा के बंपर जीत पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि सूबे के लोगों ने कांग्रेस का सफाया कर दिया.
 
जिला, तालुका पंचायतों और नगर पालिकाओं के चुनापव परिणाम ज्यादातर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मंे गए हैं. चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पद से त्यागपत्र दे दिया.
 
रूपानी ने कहा कि गुजरात की जनता ने कांग्रेस का सफाया कर जता दिया कि  अब उसके लिए कोई जगह नहीं. कभी यह उसका किला हुआ करता था, जो अब ढह चुका है.रूपानी ने गुजराती में कहा, ‘‘जब से नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं, वह गुजरात के विकास में इतना योगदान दे रहे हैं, इससे पहले ऐसा किसी ने नहीं किया था.
 
 
भारतीय जनता पार्टी की ओर से, मैं गुजरात के लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.‘‘उन्होंने राज्य में भाजपा के कार्यकर्ताओं और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को भी उनके निरंतर प्रयासों के लिए बधाई दी.
 
कांग्रेस के बारे में कहा, ‘‘ यह डूबती नाव की तरह है. गुजरात के परिणामों ने इसे स्पष्ट रूप से साबित कर दिया.‘‘ पूरा परिणाम आने तक बीजेपी 1,636 सीटों पर, कांग्रेस 625 पर और आम आदमी पार्टी (आप) 16 सीटों पर आगे चल रही थी.  ताजा रुझानों के अनुसार, राज्य की 231 तालुका पंचायतों की 4,772 सीटों में से निर्दलीय 51 सीटों पर, बसपा पांच पर और अन्य छह सीटों पर आगे चल रहे थे. 
election result