विजयन के आवास के बाहर ईडी अधिकारियों के वाहन पर हमला

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-05-2026
ED officials' vehicle attacked outside Vijayan's residence
ED officials' vehicle attacked outside Vijayan's residence

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास के बाहर बुधवार को उस समय हिंसा भड़क उठी, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी छापेमारी की कार्रवाई पूरी कर परिसर से बाहर निकल रहे थे।
 
समाचार चैनलों पर प्रसारित दृश्यों के अनुसार, कथित तौर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ता विजयन के किराए के आवास के बाहर एकत्र हुए और छापेमारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने ईडी के अधिकारियों को ले जा रहे वाहन का रास्ता रोक दिया और उस पर पथराव किया।
 
पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के दौरान जिस वाहन को निशाना बनाया गया उसमें महिला अधिकारी भी सवार थीं। घटना में वाहन का शीशा टूट गया।