एक महीने में 5,824 ड्रग तस्कर गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 04-10-2022
सुखचैन सिंह गिल
सुखचैन सिंह गिल

 

चंडीगढ़. पंजाब पुलिस ने 5 जुलाई से अब तक 916 बड़ी मछलियों (तस्करों) समेत 5,824 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 203 किलो हेरोइन बरामद की गई है. इसके अतिरिक्त, पंजाब पुलिस ने गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से 147.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, जिससे केवल तीन महीनों में 350 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है.

गिल ने कहा कि पुलिस ने राज्य में 251 किलो अफीम, 178 किलो गांजा, 261 क्विंटल पोस्त की भूसी के अलावा 21.76 लाख टैबलेट, कैप्सूल, इंजेक्शन और शीशी भी बरामद की है. इसके अलावा 4.15 करोड़ रुपये की नशीला पदार्थ की राशि भी जब्त की गई.

महानिरीक्षक ने साप्ताहिक अपडेट देते हुए कहा कि, पिछले सप्ताह पुलिस ने 293 प्राथमिकी दर्ज कर 392 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया, जिसमें 30 व्यावसायिक मात्रा से संबंधित हैं, और 8 किलो हेरोइन, 30 किलो अफीम, 10 किलो गांजा, छह क्विंटल पोस्त की भूसी और फार्मा ओपिओइड की 38,578 गोलियां बरामद की हैं.