दिल्ली में सुबह छाई रही धुंध, एक्यूआई 340 दर्ज

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-12-2025
Delhi witnesses foggy morning, AQI reaches 340
Delhi witnesses foggy morning, AQI reaches 340

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
 राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हवा जहरीली रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 340 रहा, जो सोमवार सुबह नौ बजे 301 था।
 
सीपीसीबी के ‘समीर’ ‘ऐप’ के आंकड़ों के अनुसार, 39 निगरानी केन्द्रों में से दो - चांदनी चौक और विवेक विहार में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर श्रेणी’ में रही, जहां एक्यूआई 400 के पार था।
 
सीपीसीबी के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है।
 
अधिकतम तापमान के 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।