सलमान खान आज हुए 56 साल के, सांप काटने के बाद सामने आईं उनकी की तस्वीरें

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 27-12-2021
सलमान खान आज हुए 56 साल के
सलमान खान आज हुए 56 साल के

 

आवाज द वाॅयस /नई दिल्ली
 
सुपर स्टार सलमान खान आज अपना 56 वां जन्म दिन मना रहे हैं. आवाज द वाॅयस की ओर से उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत मुबारकबाद.उनका जन्मदिन सांप काटने की घटना के तुरंत बाद आया है. यही नहींसांप के काटने के बाद सलमान खान की तस्वीरें भी सामने आईं हैं.
 
इन तस्वीरों में वह बीना काक के साथ नजर आ रहे हैं. फिल्म ‘ मैंने प्यार क्यूूं किया’ में बीना काक ने सलमान खान की मां की भूमिका अदा की थी.
 
इस फोटो में सलमान खान काले रंग की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, जबकि उनके पीछे खंभों को रंगीन गुब्बारों से सजाया गया है, जिन्हें उनके जन्मदिन के लिए सजाया गया है.
 
राजनेता और अभिनेत्री बीना काक ने हाल में सलमान खान की एक फोटो शेयर की है जिसके साथ उन्होंने सलमान खान के लिए प्रार्थना कैप्शन भी लिखा है.
 
उन्होंने लिखा, ‘‘आपका जन्मदिन है. अपने परिवार के साथ अच्छे स्वास्थ्य के साथ दिन बिताएं.‘‘
 
तस्वीरों में सलमान खान भी अपने फार्महाउस पर अन्य मेहमानों के साथ नजर आ रहे हैं. बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को उनके फार्महाउस में सांप ने काट लिया था जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
 
यह घटना उनके साथ उनके पनवेल फार्महाउस पर हुई लेकिन अभिनेता की हालत अब खतरे से बाहर है.सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान को जिस सांप ने काटा, वह जहरीला नहीं था, वह करीब 6 से 7 घंटे तक अस्पताल में रहे.
 
अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने बताया कि सलमान खान 27 दिसंबर को 56 साल के हो जाएंगे. वह अपना जन्मदिन परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के साथ पनवेल फार्महाउस में मनाएंगे.
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bina Kak (@kakbina)