तलाक की अफवाहों पर प्रियंका और निक ने डाला पानी, जारी की यह तस्वीर

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 26-11-2021
 प्रियंका और निक
प्रियंका और निक

 

आवाज द वाॅयस / मुंबई

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपना हुनर दिखाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति तथा अमेरिकी गायक निक जोनस ने तलाक की खबर से परेशान प्रशंसकों की गलतफहमी को दूर कर दिया है. प्रियंका चोपड़ा ने फोटो और वीडियो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम पर पति निक जोनस के साथ अपनी एक नई फोटो शेयर की है.

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा निक जोनस को गले लगाती हुई दिख रही हैं, जबकि इस फोटो में कपल के बीच के खूबसूरत रिश्ते को भी दिखाया गया है.प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को कैप्शन में लिखा, ‘‘मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं.‘‘

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को महज 5 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसे अब तक 898,000से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, वहीं कमेंट्स का सिलसिला जारी है.फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस ने पति के साथ फोटो शेयर कर बहुत अच्छा काम किया ह. इससे हमारी चिंताएं दूर हो गई हैं. वहीं, निक जोनस ने प्रियंका के साथ यही फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल में बिना कोई स्पष्टीकरण दिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से निक जोनस का नाम हटा दिया था, जिसके बाद से दोनों के तलाक के कयास लगने लगे थे.इसके बाद प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी के तलाक की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘यह सब बकवास है, अफवाह न फैलाएं.

madhu

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा


ज्ञात हो कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1दिसंबर 2018 को हिंदू और ईसाई अंदाज में 2दिसंबर को शादी की थी.बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्री प्रियंका ने निक से मुलाकात की जब वह हॉलीवुड शो और फिल्मों में अभिनय करने के लिए अमेरिका गईं.

ALSO READ प्रियंका के तलाक की खबर पर मां की प्रतिक्रिया