नई फिल्म में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी फातिमा सना शेख ?

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] • 2 Years ago
नई फिल्म में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी फातिमा सना शेख ?
नई फिल्म में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी फातिमा सना शेख ?

 

आवाज द वाॅयस /नई दिल्ली

बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्री फातिमा सना शेख अपनी आगामी फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी.अभिनेता विक्की कौशल ने फोटो और वीडियो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम पर साथी अभिनेत्री फातिमा सना शेख, सानिया मल्होत्रा और निर्देशक मेघना गुलजार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है.

उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘यह हमारे लिए बेहद खास दिन है. हम अपनी डायरेक्टर मेघना गुलजार का जन्मदिन मना रहे हैं.उन्होंने आगे लिखा, ‘‘इसके अलावा हम अपने सैम बहादुर परिवार में प्रख्यात महिलाओं सानिया मल्होत्रा, सिलो मानिक शॉ और फातिमा सना शेख का इंदिरा गांधी के रूप में स्वागत करते हैं.‘‘

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘सैम बहादुर‘ एक फील्ड मार्शल सैम हेमीज जी. फ्रामजी जमशेद जी. माकिशा के जीवन पर आधारित है.इन्हें सैम मानिक और सैम बहादुर के नाम से भी जाना जाता है.अभिनेत्री सानिया मल्होत्रा फील्ड मार्शल सैम बहादुर की पत्नी स्लो माणिक शॉ की भूमिका निभाएंगी. फातिमा सना शेख पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार अदा करेंगी.