दिल की बीमारी से जूझ रहे मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, अस्पताल में चल रहा इलाज

Story by  मलिक असगर हाशमी | Published by  [email protected] | Date 03-02-2022
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर

 

आवाज द वाॅयस /नई दिल्ली
 
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर दिल की बीमारी से पीड़ित हैं. इस समय एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.सुनील ग्रोवर ने हाल के वर्षों में न केवल कॉमेडी और फिल्मों में अपने काम से लोगों का दिल जीता है, बल्कि उनकी गत्थी की भूमिका लोगों को खूब पसंद आई.
 
हालांकि, रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि वह दिल की बीमारी से पीड़ित हैं. मुंबई के एक अस्पताल में उनकी दिल की सफल सर्जरी हुई है.डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की प्रकृति और उनकी वर्तमान स्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन सुनील ग्रोवर की हालत में सुधार हो रहा है, बताया गया.
 
सुनील की बीमारी की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई और सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों के शुभकामना संदेशों का  सिलसिला शुरू हो गया.